फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical Collage

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की कक्षाएं इसी साल शुरू करने के लिए ताकत झोंकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical Collage
अल्मोड़ा। मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में इसी साल 2020 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने फिर से ताकत झोंक दी है। फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए पिछले तीन दिन से साक्षात्कार चल रहे हैं। इसके अलावा फर्नीचर सहित अन्य कार्य भी जोरों पर किया जा रहा है ताकि अक्तूबर में एमसीआई की टीम आए तो किसी भी हालत में मान्यता पर कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि मेडिकल कालेज में फैकल्टी के उक्त 78 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए कुल 100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय देहरादून की देखरेख में इन आवेदनों की स्क्रीनिंग की गई और मानकों के मुताबिक 70 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए। पिछले तीन दिनों से ऑनलाइन इंटरव्यू चल रहे हैं। अब तक 27 लोगों के साक्षात्कार हो चुके हैं और शेष लोगों के साक्षात्कार अगले तीन-चार दिनों में पूरे हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए फिलहाल फैकल्टी के इन पदों ंके लिए 45 डॉक्टर भी उपलब्ध हो जाएं तो दिक्कत नहीं आएगी। मेडिकल कालेज की ओर से फरवरी में ही एमसीआई के पास निरीक्षण के लिए आवेदन किया गया है। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। 300 बैड का अस्पताल बनकर तैयार है। तीन करोड़ के उपकरण भी आ गए हैं। एमसीआई की टीम के पहुंचने तक अन्य जरूरी तैयारियों को भी पूरा करने का प्रयास है। ताकि सरकार की मंशा के मुताबिक 2020 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed