फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mcod open Upthsil

मछोड़ में खुली उपतहसील

Mon, 09 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा) Updated Mon, 09 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

वर्ष 2006 से तल्ला सल्ट के लिए घोषित मछोड़ उप तहसील आखिरकार सोमवार को अस्तित्व आ गयी है। इसका उद्घाटन खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया।  उप तहसील के खुल जाने से लोगों में खुशी है।

विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री अग्रवाल ने लोगों को उप तहसील की बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी पेंशनों को दुगना कर दिया है, वहीं वृद्धजनों के लिए चारधाम यात्रा शुरू की है। सड़कों, तहसील, स्कूलों के रुके कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 2015 को ग्रामीण खेल वर्ष,  2016 को इंटर खेलकूद वर्ष और 2018 को राष्ट्रीय खेल वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने बताया कि 20 करोड़ की लागत के कोटेश्वर-शशिखाल, हंसीयाढूंगा-गुजडृूकोट पम्प योजनाओं का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही मछोड़ उप तहसील भवन का काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के दौरान उन्होंने सल्ट के लिए 350 किमी नई सड़कें,  52 नए हाईस्कू ल व इंटर खुलवाये थे। जबकि सल्ट में इंजीनियरिंग कालेज व औद्योगिक कालेज खोलने के लिए  प्रयासरत हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, सल्ट के एसडीएम श्याम सिंह राणा, भिकियासैंण के एसडीएम एन एस नवियाल व रानीखेत के सीओ जीआर वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र पांडे व कमल रावत ने किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय जनता ने अतिथियों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed