फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maya Bhandari won the cooking competition

सिसौंण की सब्जी, भट्ट का जौला और मडुवे के बिस्किट ने लूटी वाहवाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Maya Bhandari won the cooking competition
मुझोली गांव में पारंपरिक भोजन परोसती महिलाएं। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती मुझोली गांव में पारंपरिक फसल और खाद्य विविधता मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय व्यंजनों पर आधारित पाक कला प्रतियोगिता भी हुई। भट्ट का जौला, भांग की झोली और सिसौंण की सब्जी आदि व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बायोवर्सिटी इंटरनेशनल के सहयोग से लोक चेतना मंच और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग द्वारा आयोजित इस मेले में क्षेत्र के 12 गांवों की 42 महिलाओं ने परंपरागत व्यंजन बनाए। पाक कला प्रतियोगिता में उजगल गांव की माया भंडारी ने मडुवे के बिस्कुट, खजूर और झुंगरे की खीर को पहला स्थान मिला। उन्हें पांच हजार, ऐना गांव की भगवती भंडारी को सिसौंण की सब्जी के लिए दूसरा और तीन हजार और मुझोली की आशा देवी को भट्ट का जौला, भांग की झोली और बड़े के लिए तीसरा स्थान मिला। उन्हें दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मुझोली की ललिता राणा को सान्त्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट, कृषि अनुसंधान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारतीय, डॉ. आरएस पाल, अजेय रस्तोगी, सरपंच कृष्णा परिहार ने पुरस्कार बांटे। निर्णायक अजेय रस्तोगी, डॉ आरएस पाल, श्याम सिंह और जयदेव गिरि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोक चेतना मंच के पंकज चौहान, आनंद जलाल, अनुसंधान संस्थान के डॉ. जितेंद्र, हेमलता जोशी आदि उपस्थित थे। लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से परंपरागत खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed