{"_id":"69ef9fba5a1b6ccbca00bafe","slug":"massive-fire-in-deghat-forests-heavy-damage-to-greenery-almora-news-c-232-1-alm1019-142704-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देघाट के जंगलों में भीषण आग, हरियाली को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देघाट के जंगलों में भीषण आग, हरियाली को भारी नुकसान
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट क्षेत्र के जंगलों में लगी आग ने एक बार फिर हालात को चिंताजनक बना दिया है। कुलसीरा, फुटिकुवां, पातल, जैखाल और जौरासी तक फैला विस्तृत वन क्षेत्र आग की चपेट में आकर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जंगल पूरी तरह जल चुके हैं जिससे हरियाली को भारी नुकसान पहुंचा है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस भीषण आग का असर केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है बल्कि वन्यजीव-जंतुओं और पक्षियों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। आग के चलते वातावरण में धुआं और प्रदूषण बढ़ गया है जिससे क्षेत्र की हवा और जल स्रोतों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
पर्यावरण प्रेमी हरी सिंह रावत ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं खलडूवा नागचूलाखाल ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी ने वन विभाग से त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
कोट
वनाग्नि से नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए विभागीय कर्मी पूरी टीम सहित लगे हैं। आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। -उमेश पांडे, रेंजर, जौरासी