फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mass welcome for Jan Jagran Yatra

घोषित जिलों के लिए संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन को दी धार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mass welcome for Jan Jagran Yatra
रानीखेत में संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करते रानीखेत के लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नौ साल पूर्व सरकार द्वारा घोषित रानीखेत, डीडीहाट, कोटद्वार और यमुनोत्री जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने संघर्ष तेज कर दिया है। यमुनोत्री से यहां पहुंचे जनजागरण अभियान का रानीखेत में भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व ताड़ीखेत सहित आसपास के इलाकों में भी जिलों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। सुभाष चौक पर ढोल-दमाऊ के साथ जोरदार नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में 18 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लोगों से देहरादून पहुंचने का आह्वान किया गया।
संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अव्वल चंद्र कुमाई के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा 12 नवंबर को यमुनोत्री से शुरू हुई थी।
इसके बाद कोटद्वार और फिर शुक्रवार को यात्रा यहां रानीखेत पहुंची। यहां स्वागत समारोह के बाद समिति के पदाधिकारियों ने भावी योजनाएं बताईं। कहा कि 2011 में घोषित जिलों को लेकर सरकारों ने उनके साथ छलावा किया है। लेकिन इस बार वह अपने अभियान से पीछे नहीं हटेंगे। समिति के संरक्षक डीएन बड़ोला ने कहा कि सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव है।
विज्ञापन

अध्यक्ष कुमाई ने कहा कि वह लोग यमुना मां और उत्तरकाशी के वासुदेवता के मंदिर में संकल्प लेकर आए हैं। रानीखेत के बाद यात्रा डीडीहाट को रवाना हुई। तय हुआ कि 18 दिसंबर को देहरादून में चारों जिलों के संघर्ष समितियों के पदाधिकारी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति के पूरन सिंह, विशालमणि रतूड़ी, भरत सिंह चौहान, गुलाब सिंह, नरोत्तम रतूड़ी, बलवीर सिंह, फकीरा लाल, महिपाल सिंह, रमेश बिष्ट, रानीखेत संघर्ष समिति के गिरीश भगत, मोहन नेगी, विमल सती, मनोज अग्रवाल, कुबेर सिंह, हर्ष पंत, कामरान कुरैशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, रघुनंदन वैला, सीपी पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने कहा यदि मांग पूरी नहीं होती है तो केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल को घेराव किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed