फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Martyr Lance Naik Dinesh's funeral with military honors at Rameshwar

जब तक सूरज चांद रहेगा दिनेश तेरा नाम रहेगा........

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Martyr Lance Naik Dinesh's funeral with military honors at Rameshwar
शहीद दिनेश सिंह के पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते परिवहन मंत्री यशपाल आर्या। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भनोली तहसील के मिरगांव निवासी लांस नायक दिनेश सिंह के पार्थिव शरीर का मंगलवार को सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले पार्थिव शरीर को सेना के सजे हुए वाहन से उनके गांव लाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनके पार्थिव शरीर को लेकर आ रहे वाहन पर फूल बरसाए। जैसे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा वहां ग्रामीणों ने जब तक सूरज चांद रहेगा दिनेश तेरा नाम रहेगा समेत कई देशभक्ति नारे लगाए। सेना की ओर से मेजर जनरल पुष्पेंद्र सिंह (सेना मेडल) सहित कई बड़े अफसरों और प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के घर पहुंचे परिवहन मंत्री यशपाल आर्य आदि ने पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माता और बहन सहित अन्य परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली से सड़क से सेना के फूलों से सजे वाहन से शहीद लांस नायक दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर मध्याह्न 12:26 बजे ध्याड़ी पहुंचा। सेना के इस वाहन में राष्ट्रीय ध्वज भी लगा हुआ था। ध्याड़ी में पार्थिव शरीर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही उनकी देह के आने का इंतजार कर रहे थे। ध्याड़ी से लगभग पांच किमी कच्चे मार्ग से पार्थिव शरीर दिनेश के घर मिरगांव पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर देख माता तुलसी देवी, बहन ममता सहित अन्य परिवारजनों को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। सेना के मेजर जनरल पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारी और प्रदेश सरकार की ओर से पहुंचे परिवहन मंत्री यशपाल आर्या ने भी गांव पहुंचकर शहीद के माता पिता को सांत्वना दी। अंतिम दर्शन के बाद घर से शव यात्रा शुरू हुई। गांव से अंतिम विदाई के वक्त वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के आंखों में आंसू आ गए। घर से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन में रामेश्वर घाट तक लाया गया। वहां शहीद दिनेश को 24 राउंड हवाई फायर के साथ अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा दिनेश तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर जनरल पुष्पेंद्र सिंह सेना मेडल, जीओसी 6 माउंटेन डिविजन, ब्रिगेडियर विजय काला सेना मेडल, कमांडर 99 माउंटेन ब्रिगेड, ब्रिगेडियर जीएस जीएस राठौर कमांडेंट कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर और कर्नल हर्ष मिश्रा कमांडिंग ऑफिसर 13 सिख रेजीमेंट के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन मंत्री यशपाल आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा आदि ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नरेंद्र बिष्ट, प्रशांत भैसोड़ा आदि मौजूद थे।

शहीद दिनेश सिंह के पार्थिक शरीर गांव पहुंचने पर रोती माता तुलसी देवी।

शहीद दिनेश सिंह के पार्थिक शरीर गांव पहुंचने पर रोती माता तुलसी देवी।- फोटो : ALMORA

रामेश्वर घाट में चिता को मुखाग्नि देते शहीद के ताऊ दीवान सिंह, चाचा चंदन सिंह।

रामेश्वर घाट में चिता को मुखाग्नि देते शहीद के ताऊ दीवान सिंह, चाचा चंदन सिंह।- फोटो : ALMORA

शहीद दिनेश सिंह के पार्थिक शरीर को गांव लाते सेना के जवान और अन्य लोग।

शहीद दिनेश सिंह के पार्थिक शरीर को गांव लाते सेना के जवान और अन्य लोग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed