{"_id":"76306236fdd31f30fdafc9cc276b14f8","slug":"marathon-live-ramesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में रमेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में रमेश ने मारी बाजी
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो की ओर हुई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मैराथन दौड़ में रमेश जोशी, मनोज सिंह, कमल सिंह जीते जबकि रीता बिष्ट, उर्मिला सिंह, लक्ष्मी जीना, मानसी मेहता, मनसा रावत, भूमिका कनवाल, रीता साह, पूजा बोरा, गौरव फर्त्याल, संगीता मटियानी, आदित्य बिष्ट, काव्यांश रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 3100, 2100, 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का भाजयुमो द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पंकज जोशी थे। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने कहा कि इस दौड़ का सकारात्मक संदेश लोगों में गया। अध्यक्षता भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने की। दौड़ मे 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, कमल बिष्ट, मनोज जोशी, संजय कनवाल, कुंदन चम्याल, पुष्कर बिष्ट, कंचू मुगली, धीरेंद्र बोरा, प्रकाश बिष्ट, रजत मेहरा, राकेश भंडारी, सौरभ पांडे, विक्रम बिष्ट, पंकज मेहता, गौरव, किशोर, पंकज कनवाल, विजय कनवाल, विनोद चौहान, कृष्ण सिंह, सलमान खान, पंकज चम्याल, मनोज जोशी, ललित जोशी, आलोक बिष्ट, गणेश जलाल, घनश्याम तिवारी, अमित डसीला, दीपेश पंत, दीप लाल साह, दिनेश लाल साह, गौरव साह, दीपक कपूर, दीप टम्टा, किरन पंत आदि मौजूद थे।