फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   many types of vision related problems are arising Due to excessive use of mobile phone

Almora: स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल सुखा रहा आंखों का पानी, हर रोज उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 28 May 2025 01:25 PM IST
हीरा मेहरा हेमंत बिष्ट, संवाद
हेमंत बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 01:25 PM IST
सार

फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप के अधिक प्रयोग से दृष्टि संबंधी कई तरह की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। इनमें आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम यानी आंखों का सूखापन की समस्या अधिक है।

विज्ञापन
many types of vision related problems are arising Due to excessive use of mobile phone
फोन चलाते हुए बच्चे

विस्तार

मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप के अधिक प्रयोग से दृष्टि संबंधी कई तरह की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। इनमें आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम यानी आंखों का सूखापन की समस्या अधिक है। चिकित्सकों के मुताबिक जो मरीज ड्राई आई सिंड्रोम की चपेट में आते हैं, उनकी पुतली में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी में ड्राई आई सिंड्रोम के रोजाना 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं। ये मरीज बच्चों से लेकर 40 साल तक की आयु के हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह मपवाल का कहना है कि आंखों में सूखापन की वजह मोबाइल, प्रदूषण व कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल, दवाओं का अधिक सेवन आदि से होता है जबकि पिछले तीन-चार सालों में इस सिंड्रोम का सबसे बड़ा कारण निकल कर आया है जो कि मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल है। संवाद

विज्ञापन

बच्चों को न थमाएं फोन
नेत्र चिकित्सकों का कहना कि बच्चों को मनाने के लिए अक्सर अभिभावक बच्चे के हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं। जिस कारण उनकी आंखों और दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बच्चों को मोबाइल नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
लगातार आधे घंटे से अधिक मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल नुकसानदेह होता है। आंखों की सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर में काम करते वक्त थोड़ी-थोड़ी देर में 30 से 35 सेकेंड तक आंखें बंद कर लेनी चाहिए। इससे पुतली को ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed