फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many Roadways Buses Suspends

रोडवेज की कई बसें नहीं चलने से यात्री रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many Roadways Buses Suspends
अल्मोड़ा बस स्टेशन पर गाड़ी के इंतजार पर खड़े लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में रविवार को भी रोडवेज की कई बसों का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज स्टेशन में यात्री बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। सेवाएं रद्द होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी है। इस वजह से आए दिन सेवाएं स्थगित हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक 12 बसों का चुनाव के लिए अधिग्रहण हुआ है। डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी है। कई बार मांग के बावजूद चालकों की तैनाती नहीं की जा रही है। चालकों की कमी से रविवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-बेतालघाट, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-अटपेसिया, अल्मोड़ा-बागेश्वर, अल्मोड़ा-देहरादून फर्स्ट, अल्मोड़ा दिल्ली फर्स्ट आदि सेवाओं का संचालन रद्द रहा। कई बसों का संचालन स्थगित होने से यात्रियों को दिक्कतें हुई। यात्री रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। यात्रियों ने कहा कि एन वक्त पर बसों का संचालन स्थगित होने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने सभी रूटों पर बसों का नियमित संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed