फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many programs held in the legendary Girai festival of Dedikhau

देड़ीखाव के पौराणिक गिरै महोत्सव में हुए सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Many programs held in the legendary Girai festival of Dedikhau
देड़ीखाव में आयोजित गिरै कौतिक, सांस्कृतिक महोत्सव में सम्मानित किए गए महानुभावों के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गिरै कौतिक और सांस्कृतिक विकास समिति की पहल पर देड़ीखाव में आयोजित पौराणिक गिरै कौतिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से कुमाऊंनी पत्रिका पहरू के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत और शिक्षा, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक किशन सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चनुली-सरपटा के देड़ीखाव में आयोजित इस महोत्सव के शुभारंभ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख भिकियासैंण संजय सिंह, हयात सिंह रावत, समिति सचिव आनंद सिंह असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण की जरूरत है। नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानकारी देनी होगी तभी हमारी संस्कृति बची रहेगी। इस मौके पर दिव्यांग लोकगायक पनीराम ने कैलै बजै मुरुली ऊंचा नीचा डानो मा... गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोक कलाकार दीपिका किरौला, पंकज रावत, कृपू बिष्ट, बचीराम ने भी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर नंदन रावत, दिगंबर सिंह, गोविंद सिंह, डिगर सिंह भंडारी, शिबू सिंह, पान सिंह, दीवानी राम, हरीश बिष्ट, राम सिंह, रूप सिंह कड़ाकोटी, गोपाल सिंह, जगदीश, दलीप, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन कृपाल सिंह शीला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed