फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many people suffer from fever and cough in the villages of Hawalbag

अल्मोड़ा में 25 से शुरू होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आईसीयू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Many people suffer from fever and cough in the villages of Hawalbag
अल्मोड़ा। कोविड संक्रमण को देखते हुए डीएम ने बेस अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आईसीयू वार्ड को 25 मई तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कार्यस्थल पर जाकर निर्माणाधीन कामों का निरीक्षण किया और काम शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को बेस अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एचएलएल को निर्देश दिए कि जल्द प्लांट स्थापित करते हुए आक्सीजन सप्लाई शुरू की जाए। डीएम ने कहा कि 25 मई तक ऑक्सीजन प्लांट शुरू करना होगा। कहा कि प्लांट के लिए आवश्यक उपकरण पहुंच रहे हैं। सिविल वर्क के लिए तीन दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। 22 मई तक प्लांट इंस्टाल हो जाएगा। इसके बाद दो टेस्टिंग की कार्यवाही के बाद 25 मई से प्लांट काम करना शुरू कर देगा। बताया कि 500 एलपीएम के इस प्लांट से काफी हद तक आक्सीजन आपूर्ति पूरी होगी। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष का भी निरीक्षण किया और आईसीयू वार्ड को भी 25 मई तक संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम ने आईसीयू वार्ड को जाने वाली रोड को भी 20 मई से पहले बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. आरजी नौटियाल, सीएमओ डा. सविता हयांकी, पीएमएस बेस चिकित्सालय डा. एससी गढ़कोटी, डा. अजय आर्या, एचएलएल से आरके पांडे,राजेश खेतवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, रजनेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed