{"_id":"5d7ce88f8ebc3e0132028e69","slug":"many-orgnizations-angry-due-to-closed-heart-care-center-almora-news-hld3566150137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर बंद होने से संगठनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर बंद होने से संगठनों में उबाल
विज्ञापन
गांधी पार्क में धरना के दौरान नारेबाजी करते पूर्व सैनिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर के बंद होने के बाद विभिन्न संगठनों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों ने गांधी पार्क में धरना दिया तो वहीं जिला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हार्ट केयर सेंटर को जनहित में सुचारू रखने की मांग की है।
गांधी पार्क में आयोजित धरने पर पूर्व सैनिकों ने हार्ट केयर सेंटर के बंद होने पर नाराजगी जताई और कहा कि पहाड़ में दिल के मरीजों के लिए एकमात्र चिकित्सा की सुविधा थी और लोग मौत के मुंह में जाने से बच रहे थे लेकिन हार्ट केयर सेंटर बंद होने से अब मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए इसे जल्द सुचारू करने की मांग की। धरने पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष सैनिक लीग चंदन सिंह पवार, पूर्व उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, ललित प्रकाश भट्ट, रामायण सिंह मेहता, हरीश राम, हरीश सिंह नेगी, एबी भट्ट, लक्ष्मण सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
इधर जिला बार एसोसिएशन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 2016 से संचालित एक मात्र हार्ट केयर सेंटर को जनहित में सुचारू रखने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि हार्ट केयर सेंटर में दिल के मरीजों को प्राथमिक इलाज मिल जाता था।
इस हार्ट केयर सेंटर से कुमाऊं की जनता काफी लाभान्वित हो रही थी। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती, केएस भंडारी, कवींद्र पंत, महेश चंद्र, तुलसी जौहरी, डीएस कार्की, जीवन चंद्र, रंजना सिंह, रवींद्र बिष्ट, भानू तिलारा, एसके पंत, जेसी तिवारी, बीपी पंत, एचएस डांगी, दीवान सिंह, भुवन चंद्र बहुगुणा आदि शामिल थे।