कई घरों पर चोरों का धावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने ग्राम कई घरों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया है। कानूनगो ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सिरोली के गाजा निवासी धरमसिंह के घर पर मई में लड़के की शादी है। धरमसिंह की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए पैंतालीस हजार रुपए, नौ परात और 12 जोड़े नए कपड़े रखे थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर पूरा माल साफ कर दिया है। बताया कि घर में ही उसकी दो जेठानियों के संदूक भी खंगाले हैं। उनमें रखे सामान के बारे में दिल्ली रहने वाली जेठानियों के लौटने के बाद ही पता चलेगा।
चोरी के दिन वह लोग अपने नए मकान में सोए थे। चोरों ने इसी गांव की लीला देवी के मकान का ताला तोड़कर अस्सी हजार की नकदी और जेवरात चुरा लिए हैं। घटना के दिन वह भी घर पर नहीं थी। इसके अलावा सिरोली ग्राम पंचायत के जुकानोली में कुंवर राम के घर का ताला तोड़कर कपड़े, सिरोली गांव के माधोराम के घर से चांदी की अंगूठी चोरी हुई है। चोर बसंती देवी के घर का ताला तोड़कर वहां रखे दो किलो मेवे भी उठा ले गए। कानूनगो खीमानंद त्रिपाठी ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान तारासिंह और सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह सहित ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।