फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many Cracks In Dhudholi Road

दुधोली सड़क भी चढ़ी आपदा की भेंट, दुग्ध उत्पादक पशुपालक परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many Cracks In Dhudholi Road
दुधोली में ध्वस्त हुई सड़क। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के चलते द्वाराहाट क्षेत्र में भी व्यापक नुकसान हुआ है। दूनागिरी मोटर मार्ग के अंतर्गत दुधोली से पंचायत घर तक निर्माणाधीन सड़क डिटौला धारे के पास बुरी तरह से टूट गई है। 50 मीटर का यह बैंड टूट जाने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई है। यहां के लोग दुग्ध उत्पादन के माध्यम से आजीविका चलाते हैं। जिस कारण दूध बाजार पहुंचाने और मवेशियों को जंगल भेजने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क टूटने से लगभग एक दर्जन वाहन दूसरी ओर फंस गए थे। जिसमें दिल्ली आदि क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी शामिल थे। हालांकि अब वैकल्पिक व्यवस्था बना दी गई है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क टूटने से तमाम कार्य बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

-मोटर मार्ग के टूटने से सहकारी सस्ता गल्ला का खाद्यान्न आदि सामान के आने में परेशानी होगी। अलबत्ता वह पहले ही खाद्यान्न ले आए थे। जल्दी सड़क ठीक नहीं होने पर भविष्य में खाद्यान्न लाने में परेशानी होगी। लोनिवि को इस सड़क को ठीक करने की कवायद शुरू कर देनी चाहिए।-आनंद सिंह रावत, सस्ता गल्ला विक्रेता दुधोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़क टूटने से क्षेत्र के दुधोली, सुरना, बुढ्ढा सुरना, नायल आदि गांवों के ग्रामीणों का कम दूरी में आवाजाही का रास्ता बंद हो गया है। वहीं वाहनों से गांव तक आने व सामान लाने, जानवरों को जंगल भेजने की परेशानी हो रही है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय दुग्ध उत्पादन है। सड़क ठीक नहीं होती तो दूध बाजार पहुंचाने में परेशानी होगी।-पूजा आगरी, प्रधान दुधोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed