{"_id":"595692d74f1c1b5f1e8b4b4f","slug":"many-comments-on-the-pedestal-of-the-father-of-the-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता की मूर्ति के पैडस्टल पर लिखी कई टिप्पणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता की मूर्ति के पैडस्टल पर लिखी कई टिप्पणियां
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पैडस्टल पर किसी सिरफिरे ने लाल रंग से कई टिप्पणियां लिख दी हैं। हालांकि यह टिप्पणी विवादास्पद नहीं हैं। लोगों का कहना है कि पालिका और प्रशासन को ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और महापुरुषों की मूर्ति और पार्कों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए। शाम तक पैडस्टल पर लिखी गई टिप्पणियों को नहीं मिटाया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पैडस्टल पर कई टिप्पणी लिखी गई हैं। इसमें सेव वाटर-सेव डाटर, राम राज्य जिंदाबाद, सेव ट्री-आक्सीजन फ्री, जय बजरंग बली-सर्वप्रथम करो उत्तराखंडवासियों की भली, हिंदू मुस्लिम सिख इकाई सब भाई-मिल करके करें गंगा की सफाई जैसी कई बातें लिखी हैं। इसमें अंग्रेजी में भी कुछ संदेश लिखे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की मूर्ति के पैडस्टल में किसी पढ़े लिखे सिरफिरे ने यह तमाम बातें लिख दीं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को खासतौर पर महापुरुषों के पार्कों और मूर्तियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। अन्यथा कभी भी कोई व्यक्ति इन्हें नुकसान पहुंचा सकता है अथवा विवादास्पद टिप्पणियां लिखकर मूर्तियों का अपमान भी कर सकता है।
विज्ञापन