{"_id":"5d1ce8e98ebc3e3c8304c3a9","slug":"manorovar-passenger-team-leaves-for-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा-धौलछीना के बाद मानसरोवर यात्री दल धारचूला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा-धौलछीना के बाद मानसरोवर यात्री दल धारचूला रवाना
Wed, 03 Jul 2019 11:12 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना से अगले पड़ाव को रवाना होता कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा का छठा दल बुधवार को अल्मोड़ा से धौलछीना पहुंच गया। यहां पहुंचने पर यात्रा दल का व्यापार मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इससे पहले मंगलवार शाम को 57 यात्रियों का दल अल्मोड़ा पहुंचा और होलीडे होम में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
धौलछीना में अल्पविश्राम और सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्री दल भोलेनाथ के जयकारे के साथ अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गया। छठे दल में 14 राज्यों से 46 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। दल में सबसे अधिक 13 यात्री राजस्थान से हैं।
विज्ञापन
गुजरात से नौ, दिल्ली से आठ, झारखंड के चार, केरल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश से तीन-तीन, कर्नाटक, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से दो-दो, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ एवं हरियाणा से एक-एक यात्री शामिल है। दल के लाइजनिंग ऑफीसर संजय कुमार और वैंकटेश लोकनाथन हैं और दोनों ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली में तैनात हैं।
विज्ञापन
यात्रा दल में सबसे कम उम्र की 18 वर्षीय गुजरात निवासी कृष्णा चिरागोन गोस्वामी अपने भाई निशागोन गोस्वामी के साथ पहली बार यात्रा पर जा रही हैं। दल में उत्तराखंड के दन्या निवासी प्रभाकर जोशी भी यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं और यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। छठे दल में कुमाऊं मंडल विकास निगम से यात्रा कोआर्डिनेटर संतोष सिंह बिष्ट हैं। ...............