फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mannequin of leaders who support reservation in promotion

प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन करने वाले नेताओं का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mannequin of leaders who support reservation in promotion
आरक्षण के समर्थन में बयानबाजी करने वाले राजनैतिक पार्टियों के नेताओं का पुतला फूंकते जनरल ओबीसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करने वाले सभी पार्टियों के नेताओं का चौघानपाटा में पुतला जलाया। कर्मचारियों ने ऐसे नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पदोन्नति में आरक्षण को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर प्रदेश सरकार को पदोन्नति के लिए शीघ्र डीपीसी करानी चाहिए। जिला महासचिव दिगंबर फुलोरिया ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज लोहनी और कार्यकारी सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि रोस्टर प्रणाली में पहले सामान्य वर्ग के पदों की गणना की जाए।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में टीका सिंह खोलिया, खीम सिंह, संजय अधिकारी, नरेंद्र नेगी, कुंदन सिंह, नवीन चंद्र जोशी, जगदीश पांडे, जर्नादन कांडपाल, पीतांबर उप्रेती, देवेंद्र कार्की, नवीन सती, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, ललित भैसोड़ा, मुकेश जोशी, बलवीर भाकुनी, देवेंद्र पांडे, गोकुल देवड़ी, पूरन सिंह, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed