फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manish and Prerna win in Farrata

ेलकूद प्रतियोगिताओं में द्वाराहाट ब्लाक के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Manish and Prerna win in Farrata
ब्लाक खेलों के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते शिक्षक। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुईं। प्रधानाचार्य एचसी कबडवाल, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश जोशी, खेल समन्वयक भीम सिंह, संगीत सिंह अव्वल प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के तहत बालक सीनियर वर्ग में राइंका बग्वालीपोखर के मनीष सिंह बिष्ट ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में, नौगांव इंटर कॉलेज कफड़ा के रोहित कबडवाल ने 800, 1500 और 3000 मीटर राबाइकां की तनुजा मेहरा ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

बालक अंडर-17 में राइंका बग्वालीपोखर के वीरेंद्र सिंह ने 800, 1500, और 3000, अंडर-14 बालक में राइंका द्वाराहाट के गौरव अधिकारी ने 100, 200 और 400 मीटर और बालिका अंडर-14 में राबाइंका उभ्याड़ी की प्रेरणा सती ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। प्रतियोगिताओं के सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की लंबी कूद में नितिन कुमार और प्रेरणा सती, गोला फेंक में जगदीश सिंह बोरा व विशाखा चौधरी, चक्का फैंक में रवींद्र कुमार और कोमल बिष्ट ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की लंबीकूद में अजय कुमार, गोला फेंक में करन बिष्ट व चक्का फैंक में करन बिष्ट ने, बालिका जूनियर वर्ग लंबीकूद में प्रियंका किरौला, त्रिकूद में नेहा बिष्ट एंव गोला फेंक में आरती नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की लंबीकूद में सूरज मेहरा, गोला फैंक में हिमांशु ,चक्का फेंक में संजय कुमार ने, सीनियर बालिका वर्ग की लंबीकूद में दिव्या नेगी, त्रिकूद में ज्योति आर्या तथा गोला फेंक में भावना बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में राइका उभ्याड़ी की हिमानी रांणा ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed