फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   maneater Leopard killed in Barangal village

शिकारी दल ने बरंगल गांव में आमदखोर तेंदुए को किया ढेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
maneater Leopard killed in Barangal village
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के बरंगल गांव में मंगलवार रात को आदमखोर तेंदुए को शिकारी दल ने ढेर कर दिया है। पिछले एक माह से आंतक का पर्याय बने तेंदुए के खौफ से लोगों को निजात मिल गई है। हिमाचल के शिकारी रमेश चौहान की गोली से तेंदुआ ढेर हुआ है। वन विभाग के कार्मिक तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा ले गए। देर शाम तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

तेंदुए ने बरंगल गांव की किमबगड़ निवासी शांति देवी को पिछले हफ्ते मार दिया था। इसके अलावा डोटियाल बाखल की अंजू देवी, कोठा बरंगल गांव की कमला देवी पर हमला कर घायल किया था। तेंदुए ने उप्राड़ी ग्राम पंचायत के संसखेत निवासी लक्ष्मण चंद्र पुत्र किशन राम की दस बकरियां, जैखाल को गांव में दुधारू गाय को मार डाला था। इसके अलावा विकासखंड से सटे पौड़ी जिले की डुमडीकोट गांव की 26 वर्षीय तुलसी देवी पर भी हमला किया था। पिछले एक माह से तेंदुए का क्षेत्र में खौप बना हुआ था।
विज्ञापन

जन दबाव के बाद विभाग ने क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए। पौड़ी से शिकारी ज्वाय हुकिल और बिजनौर से शिकारी सैफी को क्षेत्र में तैनात किया था, लेकिन आदमखोर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा था। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल के शिकारी आशीष दास गुप्ता के नेतृत्व में रमेश चौहान, किरनेश गुप्ता क्षेत्र में तैनात किए गए थे। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या के नेतृत्व में वन कर्मी लगातार आदमखोर की टोह ले रहे थे। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि आखिरकार मंगलवार रात पौने ग्यारह बजे हिमाचल के शिकारी रमेश चौहान ने तेंदुए को मार गिराया। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा ले गई। डीएफओ ने बताया कि अल्मोड़ा में तेंदुए का पोस्टमार्टम करने बाद शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed