{"_id":"5a9591194f1c1bbd218b5750","slug":"manas-public-school-first-by-winning-24-gold-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 स्वर्ण पदक जीत कर मानस पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 स्वर्ण पदक जीत कर मानस पब्लिक स्कूल प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा की ओर से रामलीला मैदान ढूंगाधारा में आयोजित दो दिवसीय 16वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मानस पब्लिक स्कूल 24 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 11 स्वर्ण पदक के साथ श्रीकृष्ण विद्या पीठ द्वितीय और छह स्वर्ण पदक के साथ पाइनवुड स्कूल अल्मोड़ा तृतीय रहा।
विज्ञापन
आयोजन समिति की सचिव मंजू बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में लोकेश नेगी, नितिन राणा, पीयूष लोबियाल, निखिल बूदा, प्रियांशु लोहनी, रुद्र शाही, हिमांक जोशी, योगेश मिश्रा, अखिलेश सिंह, नमन पांडे, अमन बिष्ट, तनुजा जोशी, काजल चुफाल, अवनि बिष्ट, ईशा रौतेला, प्राची आर्या, तमन्ना सिंह, हरिश्री, नितिशा भंडारी, हर्षिता मटेला, रिया पिलख्वाल, आरती गैडा, राकेश सिंह, रक्षित गुणवंत, अभिषेक गैड़ा, राहुल तुलेरा, भुवनेश तरंग, कनिष्का जोशी, गुंजन पांडे, रेनू बिष्ट, गायत्री चम्याल, कनिष्का भंडारी, मानसी पांडे, साहिल रावत, प्रमोद आर्या, योगेश आर्या, शैलेश आर्या, कृष्णा बिष्ट, अविरल बिष्ट, शालू बूदा, आस्था जोशी, शरगम बिष्ट, भूमिका कुमारी, अंकित मेहरा ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, हार्दिक बोहरा, रोहित टम्टा, मोहित नयाल, पुलकित जोशी, दिव्यांशु रावत, रितेश भाकुनी, परिक्षित बिष्ट, पल्लव जोशी, आर्यन रावल, आस्था बोरा, अभिलाषा जोशी, निधि कपकोटी, तनीषा लोबियाल, प्रियंका पांडे, एकता बिष्ट, प्रियंका नाथ, संदेश नेगी, दिपांशु तिलारा, राजू मेहरा, सागर बोरा, आदित्य रावल, राहुल बिष्ट, सुमित बिष्ट ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
देव, तेजस कुमार, असद खान, हर्षित लोहनी, मयंक टम्टा, प्रदुम्य पांडे, अनुष्का वर्मा, तनीषा पांडे, नेहा तिवारी, अक्षित जोशी, अंकुश भोज, जनि बिष्ट, यश करकोटी, आदित्य बोरा, प्रणव तिवारी, शिवम त्यागी, आलोक भट्ट, तेजस साह, तनुजा पांडे, जितेंद्र बिष्ट, आदित्य बिष्ट, दिव्यांशु सिंह ने कांस्य पदक जीते।
मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने अव्वल रहे खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को कॅरियर के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एकेडमी के सचिव कमल कुमार बिष्ट ने प्रतियोगिता के आयोजन में कुंदन बिष्ट, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री कुंदन चम्याल, कपिल मल्होत्रा, भावना मल्होत्रा, पवन राणा ने सहयोग दिया।
तकनीकी मंडल में वंदना सिंह, बबीता सामंत, अंकित कुमार, मानसी पांडे, गुंजन पांडे, जीपी पंकज, कनिष्का भंडारी थे। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी, पब्लिक एजूकेशनल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी सचिव गिरीश शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन बिष्ट, पूर्व प्रधान योगेश नयाल, निराजना पांडे, रंजना भंडारी मौजूद थे।