फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Father fight with leopard to Save his Son

Almora: बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पिता, मौत के मुंह से ऐसे खींच लाया

Thu, 13 Oct 2022 06:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जैंती (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जैंती (अल्मोड़ा) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

रणाऊं गांव निवासी आनंद सिंह बगड़वाल (14) पुत्र पान सिंह मंगलवार की शाम को अपने घर के आंगन में पालतू मुर्गी को लाने आया था। इसी दौरान आसपास घात लगाकर छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Almora News: Father fight with leopard to Save his Son
रणाऊ गांव में तेंदुए के हमले में घायल किशोर आनंद। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

अल्मोड़ा में लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत रणाऊ गांव में तेंदुए ने घर के आंगन में एक 14 वर्षीय किशोर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी जान बचाने घर के भीतर से पिता दौड़े चले आए। तेंदुए ने पिता पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ देख कर तेंदुआ वहां से भाग निकला। घायल किशोर को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


रणाऊं गांव निवासी आनंद सिंह बगड़वाल (14) पुत्र पान सिंह मंगलवार की शाम को अपने घर के आंगन में पालतू मुर्गी को लाने आया था। इसी दौरान आसपास घात लगाकर छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किशोर के सिर, हाथ और पीठ में पंजे मार दिए। तेंदुए के हमले होने पर बच्चा चिल्लाया को घर के भीतर से पिता पान सिंह दौड़े चले आए। जैसे ही वह बच्चे के पास पहुंचे तो तेंदुआ उन पर भी झपट पड़ा।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल किशोर को सीएचसी लमगड़ा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। आनंद सिंह कक्षा नौवीं का छात्र है। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल सोयन वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया ग्रामीणों गांवों वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है और तेंदुए पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने दोनों घायलों को मुआवजा के लिए पांच-पांच हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। रणाऊं के पूर्व प्रधान राम सिंह बगड़वाल ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ गांव में आ रहा है। इससे अनहोनी का खतरा बना हुआ है। एक माह में तेंदुआ गांव में कई मवेशियों को निवाला बना चुका है।


तेंदुए के हमले में घायल दोनों पिता-पुत्रों को 15-15 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की पांच-पांच हजार की पहली किस्त जारी कर दी है। तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
- ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed