फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Found Dead in Almora

घर से लापता राजमिस्त्री का शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead in Almora
मृतक दीपक कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। घर से लापता एक राजमिस्त्री का शव जंगल में बरामद हुआ है। राजमिस्त्री मंगलवार से घर से लापता था। पुलिस उसके जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दुुगालखोला निवासी दीपक कुमार (35) पुत्र स्व. मोहन कुमार पेशे से राजमिस्त्री था। मंगलवार को दीपक अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने दीपक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह आर्मी स्कूल के पास स्थित जंगल में किसी ने एक शव पड़ा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त दुगालखोला निवासी दीपक के रूप में हुई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दीपक मंगलवार से लापता था। बुधवार को उसका शव मिला है। शव के पास एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है, इसमें से किसी जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि दीपक ने जहर खाकर जान दी होगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद परिवार में दीपक के भाई का विवाह होना है। दीपक ऋण लेने का प्रयास कर रहा था और इसी के चलते वह मानसिक तनाव में भी था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed