Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man arrested for posting derogatory comments on MLA and woman on social media

Almora News: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for posting derogatory comments on MLA and woman on social media
बागेश्वर। सोशल मीडिया में कपकोट विधायक सुरेश गढि़या और एक महिला की छवि धूमिल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीखेत, हरिद्वार, देहरादून तक आरोपी की खोजबीन का दावा करने वाली पुलिस ने उसे गरुड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी जितेंद्र मेहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा निवासी मनाखेत ने विधायक गढि़या से एक महिला का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट की थी। पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी और विधायक से स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। युवक के खिलाफ पीड़िता ने 30 जुलाई और विधायक कार्यालय के धर्मेंद्र सिंह दानू ने दो अगस्त को तहरीर दी थी। कपकोट पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने, झूठी अफवाहें फैलाने, मानहानि और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

इनसेट्र
लोकेशन ट्रेस करने में हुई दिक्कत
एसपी मेहरा ने बताया कि युवक शातिर प्रवृत्ति का है। वह समय-समय पर अपना मोबाइल स्विच ऑफ करता रहा जिससे लोकेशन ट्रेश करने में दिक्कतें आई। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जगहों पर दबिश दी। काफी मशक्कत के बाद युवक को गरुड़ के कंधार से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed