फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Arrested for Jwellry theft

14 तोला सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार, जेवर भी बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested for Jwellry theft
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्तर में जेवरात चुराने वाला - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शादी समारोह में जा रहे एक परिवार की कार से 14 तोले सोने के जेवर चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। प्रभारी एसएसपी अमित श्रीवास्तव ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक रेस्टोरेंट का संचालक है।
विज्ञापन

रविवार को कार्तिक गैड़ा निवासी खैरात गैराज अल्मोड़ा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वे अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने कार से उनका एक पर्स चुरा लिया। पर्स में 14 तोले सोने के जेवर रखे थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने सोमवार को कमल जोशी निवासी एकांत रेस्टोरेंट पांडेखोला अल्मोड़ा को ग्रीन फील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमल ने बताया कि गोलना करड़िया के पास से उसने कार से पर्स चुराया था। धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि कमल के पास से दो जोड़ी पौंची, एक हार, एक मांगटीका, दो जोड़ी कान के झुमके, एक गलोबंद, एक माला मोती और पीली धातु के दो मांग टीका, पीएनबी का एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एक आधार कार्ड और 140 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी कमल रेस्टोरेंट का संचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed