{"_id":"583f106d4f1c1b0c1ede7035","slug":"malli-patli-40-grass-fires-in-the-village-looted-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्ली पातली गांव में आग लगने से 40 घास के लूटे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्ली पातली गांव में आग लगने से 40 घास के लूटे राख
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मल्ली पातली गांव में आग पर काबू पाने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सुदूरवर्ती मल्ली पातली गांव में अपराह्न अचानक आग लगने से 40 घास के लूटे राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते बस्ती की तरफ रुख कर लिया। इसे देखते हुए ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। दमकल वाहन और ग्रामीणों की मदद से आग को बस्ती की तरफ जाने से बमुश्किल रोका गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था।
रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर मल्ली पातली के ग्रामीणों ने खेतों में घास के लूटे लगाए हैं। बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक लूटों पर आग लग गई। खेतों के पास ही ग्रामीणों के मकान भी हैं। लूटों की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग बस्ती की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना रानीखेत अग्निशमन केंद्र को दी गई। प्रभारी एफएसओ महेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल दल वहां पहुंचा। आग विकराल थी। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग को बस्ती की तरफ जाने से रोका। तब तक 40 घास के लूटे राख हो गए। प्रभारी एफएसओ महेश चंद्र ने बताया आग पर काबू पाने के प्रयास चल रहे हैं। फिलहाल बस्ती को कोई खतरा नहीं है।