फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mall closed in Almora

अल्मोड़ा में भीड़ पर रोक, मॉल और कोचिंग संस्थान 31 तक बंद किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mall closed in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जिले में सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, तरणहॉल, व्यायाम शाला, कोचिंग संस्थान, नर्सिंग समेत सभी तकनीकी संस्थानों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सार्वजनिक स्थान पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित को नोडल अधिकारी बनाते हुए आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अधीन कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन भी काफी मुस्तैद हो गया है। उत्तराखंड शासन के निर्देश पर डीएम ने सभी विभागों को हर तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। खासकर स्वास्थ्य विभाग को व्यापक तैयारियां रखने को कहा गया है। उन्होंने सभी विभागों को सैनिटाइजर रखने, विदेश से आए या कोरोना प्रभावित व्यक्ति की सूचना जिला प्रशासन को देने को भी कहा है।
विज्ञापन

सभी एटीएम सैनिटाइज होंगे
अल्मोड़ा। जिले में सभी एटीएम को सैनिटाइज करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। डीएम ने इस संबंध में लीड बैंक अधिकारी को सभी बैंक प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर एटीएम में सफाई की व्यवस्था करने और उन्हें सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा एटीएम में पहुंचने वाले लोगों को को वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की ओर से सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस, टैक्सियों को सैनिटाइज करने के साथ साफ रखें
अल्मोड़ा। जिले में चलने वाले सभी चौपहिया वाहन बस, टैक्सी, केमू बस संचालकों को बस और टैक्सियों में सफाई रखने, स्टेशन पर सवारी को उतारने के बाद वाहनों को सैनिटाइज करने और कोरोना प्रभावित मरीज की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को देने के निर्देश जारी हुए हैं।

गैस सिलिंडर सैनिटाइज होने के बाद ही मिलेंगे
अल्मोड़ा। गैस सिलिंडरों के वितरण के समय होने वाली भीड़ और कोरोना वायरस के फैलने के डर से अब गैस सिलिंडर वितरकों को सिलिंडरों को सैनिटाइज करने के बाद ही वितरण करने को कहा गया है। डीएम ने इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed