{"_id":"6994a7ff5f219292af081e4b","slug":"make-the-benefits-of-the-schemes-reach-the-last-person-almora-news-c-232-1-shld1002-139970-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। उन्होंने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
बैठक में पुलिस विभाग की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जिले को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए। डीएम अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। वहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।