{"_id":"586be70c4f1c1b4d56159685","slug":"make-sure-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अवश्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अवश्य करें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मतदान अवश्य करें
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मतदाताओं में वोट के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यहां पीजी कॉलेज में कार्यक्रम जारी हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच अनिवार्य मतदान कितना आवश्यक है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें रजनी कड़ाकोटी, खष्टी मेहरा, मनीष अनवाल, मनीषा रावत, दीपा आर्या ने पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे। तय हुआ कि सशक्त और जागरूक लोकतंत्र के निर्माण के लिए अधिकतम जनसहभागिता जरूरी है और इसके संरक्षण के लिए मतदान करना जरूरी है। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों, कैडेटों ने भी सहयोग किया। इस दौरान डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. रूपा आर्या, डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. भारती, डॉ. हेमलता भट्ट आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन