फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make people aware to protect from cyber crimes: Meena

साईबर अपराधों की विवेचना तत्परता से करें: मीणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Make people aware to protect from cyber crimes: Meena
अल्मोड़ा में हुई कार्यशाला में जानकारी देते साईबर सैल प्रभारी नीरज भाकुनी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों को रोकने और साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को साइबर अपराधों की विवेचना तत्परता से करने, विधिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन कर अपराधों का अनावरण करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता को साइबर अपराधों से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को फेसबुक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि अपने एटीएम कार्ड का नंबर और अपने बैंक एकाउंट की गोपनीय जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के अधिकारी और कर्मचारी कभी भी आपसे पासवर्ड, पिन, सीवीवी और एटीएम नंबर नहीं मांगते। बैंक से प्राप्त ओटीपी किसी से शेयर न करें। यदि कोई व्यक्ति इन नंबरों की पूछताछ और मांग कर रहा है तो निश्चित ही संबंधित व्यक्ति ठगी का शिकार हो सकता है।

फेसबुक, ईमेल आईडी पर यदि कोई परिचित इलाज, दुर्घटना होने, लॉटरी निकलने के संबंध में पैसे की मांग करता है तो इसकी पूरी तरह पुष्टि कर लें वरना इस प्रकार के मैसेज से भी लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन दिनों ई-मेल और कॉल के माध्यम से लाटरी जीतने से संबंधित फर्जी संदेश भी आ रहे हैं। इससे भी सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed