फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make an anemia test and profile register of 9 to 12 girl students: DM

9 से 12 की छात्राओं की एनीमिया जांच और प्रोफाइल पंजीका बनाएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Make an anemia test and profile register of 9 to 12 girl students: DM
अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने 9 से 12 कक्षाओं के छात्राओं की एनीमिया टेस्टिंग और प्रोफाइल पंजिका बनाने और मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शिशु एवं मातृ मृत्यु को कम करने के प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के अंतर्गत विद्यालयों में 9 से 12 तक कक्षाओं वाले छात्राओं की एनीमिया टेस्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संस्थागत प्रसव के लिए उनका अभि मुखीकरण किया जाय। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से महिलाओं की काउंसलिंग की जाए जिससे वह संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु मृत्यु दर की जानकारी प्राप्त कर सके। डीएम ने कायाकल्प कार्यक्रम के तहत आने वाले सभी अस्पतालों में जो कमियां है उन्हें चिन्ह्ति करते हुए उनका आगणन जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के तहत प्रसव केंद्रों और मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ जोड़ते हुए उन्हें जागरूक करने, अधिक लिंगानुपात वाले ब्लॉकों में वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिए। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग और हाई रिस्क एरिया वाले लोगों की अधिक से अधिक जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed