फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahima Negi Becomes Leiutenant in Army

अल्मोड़ा की बेटी महिमा थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahima Negi Becomes Leiutenant in Army
लेफ्टिनेंट महिमा नेगी के साथ पिता किशोर सिंह नेगी और माता सरिता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के चंपानौला की महिमा नेगी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। महिमा मेडिकल नर्सिंग सर्विसेज (एमएनएस) के तहत चुनी गई हैं। आर्मी आरआर अस्पताल धौलाकुआं दिल्ली में हुई पासिंग आउट परेड में पहुंचे पिता किशोर सिंह और माता सरिता ने बेटी को बैच लगाए।
विज्ञापन

महिमा ने कुर्मांचल एकेडमी से हाईस्कूल और इंटर उत्तीर्ण किया। 2017 में उनका चयन आर्मी आरआर हास्पिटल धौलाकुआं दिल्ली में बीएससी नर्सिंग के लिए हुआ था। महिमा के चयन पर बहन श्रुति ने भी खुशी जताई है। महिमा ने अपनी सफलता का श्रेय कुर्मांचल एकेडमी की प्रधानाचार्या स्व. मधु खाती और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा क िअभिभावक बेटियों को प्रोत्साहित करेंगे तो एक न एक दिन वह मुकाम हासिल कर उनका नाम जरूर रोशन करेंगी। इधर, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल, उमेश जोशी, प्रेम सिंह, गोविंद चौधरी, व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपा गिरी, विश्वजीत नेगी, प्रभा पांडे आदि ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed