फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahesh becomes president of District Bar Association

Almora News: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने महेश

Mon, 11 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mahesh becomes president of District Bar Association
अल्मोड़ा में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद 
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में महेश चंद्र परिहार के सिर अध्यक्ष का ताज सजा है। वह धमाकेदार जीत दर्ज कर दूसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कवींद्र और महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना को जीत मिली। सभी निर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को बार काउंसिल का चुनाव हुआ, जिसे लेकर अधिवक्ताओं सहित आम लोगों में भी उत्सुकता नजर आई। पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, इसमें 276 में से 259 अधिवक्ताओं ने मत डाले। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई और परिणाम को लेकर प्रत्याशी और अधिवक्ता इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

अंत में महेश चंद्र सिंह परिहार को 150 अधिवक्ताओं समर्थन मिला और वह धमाकेदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमन सिंह बिष्ट को 85 और केवल सती को 21 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर कवींद्र पंत 130 मतों के साथ विजयी रहे। प्रत्याशी कुंदन सिंह लटवाल को 96 और दीवान सिंह लटवाल को 24 मत प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी 157 मतों के साथ विजयी रहीं। अमिता चौधरी को 96 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य में सुनील कुमार 179, पल्लव गस्याल 176, रमाशंकर नैनवाल 146, विवेक तिवारी 138 और सुनील तिवारी 136 मत पाकर विजयी रहे। अन्य दो प्रत्याशी नारायण सिंह जीना को 122 मत और विक्रांत रामचंद्र बख्तावर को 121 मिले।
दोनों कार्यकारिणी के अन्य प्रत्याशियों की अपेक्षा कम मत मिलने पर कार्यकारिणी सदस्य की रेस से बाहर हो गए। वहीं अध्यक्ष समेत चार पदाें पर 23 मत अवैध पाए गए।
पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोरंगा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यहां निर्वाचन समिति के अध्यक्ष भानू प्रकाश तिलारा, भगवती प्रसाद पांडे, वैभव पांडे, त्रिभुवन शर्मा, संतोष पंत, कमलेश कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

छह पदों पर पर पहले ही हो चुका है निर्विरोध चुनाव
अल्मोड़ा। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक पद पर चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष पद रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष पद मुकेश कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद लवली दस्पा और उप सचिव पद में प्रेम आर्य को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है।



गहमागहमी का रहा माहौल
अल्मोड़ा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार भवन के बाहर सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी जोर-आजमाइश करते रहे। मतदान खत्म होते ही सभी की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। अपने पक्ष के प्रत्याशी की जीत पर अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। हारे प्रत्याशियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article