फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maharishi Mahesh Yogi spreads Vedic knowledge all over the world: Tamta

महर्षि महेश योगी ने वैदिक ज्ञान को पूरे विश्व में फैलाया: टम्टा

Sun, 28 May 2017 11:15 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sun, 28 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Maharishi Mahesh Yogi spreads Vedic knowledge all over the world: Tamta
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

 महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर यहां हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि महर्षि महेश योगी ने भारत के वैदिक ज्ञान, विज्ञान, वेदांत को पूरे विश्व में फैलाया है। उनके द्वारा विकसित भावातीत ध्यान को अपनाकर व्यक्ति समाज को नई दिशा दे सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा स्वामी विवेकानंद समेत कई योगियों की स्थली रही है। महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी के तहत 25वां समारोह अल्मोड़ा में आयोजित होना गौरव की बात है। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भुवनेश शर्मा ने कहा कि महर्षि  ने प्रत्येक मानव में चेतना जागृत करने और स्थायित्व देने को भावातीत ध्यान की पद्धति विश्व को दी है। प्रतिदिन इसके अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त कर सकता है। महर्षि को देश के भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं की क्षमता पर अपार विश्वास था। प्रत्येक मनुष्य में आंतरिक क्षमता होती है जिसे वह विद्यार्थी जीवन में विकसित कर सकता है।
विज्ञापन


प्रो. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी पूर्ण शिक्षा प्राप्त करे इसके लिए महर्षि जी ने चेतना आधारित शिक्षा प्रणाली विश्व को प्रदान की। संचालन महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बीबी भट्ट  ने किया। उन्होंने महर्षि महेश योगी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। बीएड संकाय प्रो. भीमा मनराल, विभागाध्यक्ष कुमाऊं विवि नैनैतील रसायन विभाग प्रो. गंगा बिष्ट आदि ने विचार रखे। शिवालिक होटल में हुए समारोह में महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शिव, गणेश स्तुति, नंदादेवी राजजात की प्रस्तुति दी। इसके अलावा मोहित मनिक भट्ट और अमित भट्ट ने शिव तांडव स्त्रत्तेतम की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में एसबीआई के प्रबंधक वेद प्रकाश आर्या, प्रदीप गुरुरानी, पीसी तिवारी, सुरेश चंद्र जोशी, जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की समेत अभिभावक, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed