{"_id":"699d2ce3cc54d61a5801db20","slug":"mahamandaleshwar-lal-baba-is-in-trouble-for-making-hateful-statements-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ और नफरती बयान देकर घिर गए महामंडलेश्वर लाल बाबा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ और नफरती बयान देकर घिर गए महामंडलेश्वर लाल बाबा, मुकदमा दर्ज
Tue, 24 Feb 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:17 AM IST
सार
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अल्मोड़ा में आयोजित सम्मेलन में दिए गए महामंडलेश्वर लाल बाबा के भड़काऊ और अश्लील बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे सामाजिक समरसता पर हमला बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अल्मोड़ा में रविवार को हुए एक सम्मेलन में दिए गए भड़काऊ और अश्लील वक्तव्यों की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रदेश की सामाजिक समरसता पर सुनियोजित हमला बताया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रेस को दिए बयान में कहा कि प्रदेश में शासन कर रही भाजपा चुनावी लाभ के लिए समाज को बांटने, नफरत फैलाने और सौहार्दपूर्ण वातावरण को नष्ट करने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं और मंत्रियों की उपस्थिति में कथित लाल बाबा ने महिलाओं के सामने जिस प्रकार के अशोभनीय, अश्लील और नफरत फैलाने वाले वक्तव्य दिए वह न केवल अमर्यादित हैं बल्कि सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की एक खतरनाक कोशिश है। ऐसी हरकत करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि सत्ता के संरक्षण में इस तरह की भाषा और मानसिकता को सार्वजनिक मंचों से बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा उपपा ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी जो समाज को बांटने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करे।
विज्ञापन