{"_id":"a464c0b700ad525d30e318bfa157691c","slug":"maggie-hectic-raids-in-search-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी की तलाश में ताबड़तोड़ छापे
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार द्वारा मैगी पर 90 दिन तक प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद शुक्रवार को पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाजार में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने नेस्ले के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रखे मैगी के हजारों पैकेट सील कर दिए।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि कोई भी दुकानदार मैगी बेचते पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार शाम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक सिंह, तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, कोतवाल संजय गर्ब्याल ने पुलिस बल के साथ नगर की दुकानों में छापामारी की।
विज्ञापन
बाजार में अफसरों की टीम के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानों में पहले से ही मैगी उपलब्ध नहीं थी। छापामारी की खबर के बाद व्यापारियों ने अपने गोदामों से भी माल हटा दिया। उसके बाद टीम ने मैगी के डिस्ट्रीब्यूटर कमल गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। उन्होंने गोदाम में कई दर्जन पेटियों में रखे मैगी के हजारों पैकेट सील करवा दिए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक सिंह ने डिस्ट्रीब्यूटर से विक्रेताओं को दिए गए माल भी वापस मंगाने को कहा। कहा कि किसी भी दुकान में मैगी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।