{"_id":"663bb52d0da7bb752f0f2b6d","slug":"made-people-aware-about-cleanliness-almora-news-c-232-1-alm1001-111673-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक
Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना/अल्मोड़ा। हंस फाउंडेशन की तरफ से भैंसियाछाना ब्लॉक के पल्लू गांव में वर्ल्ड हाइजीन दिवस पर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन की तरफ से शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंका ने ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताया। कहा कि सफाई से हम कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। सफाई से वायरस जनित बीमारी इन्फ्लूएंजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस से बचा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. कमल जोशी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन