{"_id":"5f3f93c98ebc3e3d1769a8d6","slug":"lpg-vehicle-reached-villages-after-20-years-almora-news-hld3940052136","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल बाद गांवों में पहुंचा रसोई गैस का वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल बाद गांवों में पहुंचा रसोई गैस का वाहन
विज्ञापन
झसियाटाना में पहुंचे गैस के वाहन से रसोई गैस लेने पहुंचे ग्रामीण उपभोक्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के झसियाटाना और टाटिक गांवों में सड़क बनने के 20 साल बाद बृहस्पतिवार को पहली बार इंडेन रसोई गैस सर्विस के सिलिंडरों से लदा वाहन पहुंचा। वाहन के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीण किशन भंडारी, पंकज कुमार, धीरज कुमार ने बताया कि टाटिक मोटर मार्ग 1997-98 के आसपास बन गया था। इसके बाद भी उनके गांवों में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होती थी। ग्रामीणों को रसोई गैस सिलिंडरों के लिए पांच किमी दूर धारानौला जाना पड़ता था। जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता था। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में प्रधान प्रेमा देवी, ममता आर्या समेत ग्रामीणों के प्रयासों से 20 साल बाद इन गांवों में गैस आपूर्ति होने लगी है।
ग्रामीणों ने गांव में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होने के लिए डीएम नितिन भदौरिया, मंच के विनय किरौला व अन्य लोगों का आभार जताया है। बताया कि गैस एजेंसी धारानौला ने सप्ताह के हर तीसरे बृहस्पतिवार को टाटिक, झसियाटाना में गैस आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मंच के विनय किरौला, पवन मुस्युनी, पंकज कुमार, दीपक कुमार, धीरज कुमार, किशन भंडारी, सुंदर लटवाल, अमित चौधरी, कैलाश भंडारी, हिमांशु भंडारी, दीपक भंडारी, धीरज भंडारी, भाष्कर भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
80 उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
अल्मोड़ा। हवालबाग डिकासखंड के झसियाटाना गांव में 38 और टाटिक में 42 रसोई गैस के उपभोक्ता हैं। गांव में ही रसोई गैस की आपूर्ति होने से इन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इन लोगों को रसोई गैस के सिलिंडर भराने के लिए पांच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
फोटो- (20एएलएम16पी)