{"_id":"5f8c46dc8ebc3e9ba2052bc8","slug":"lord-ram-killed-tadka-almora-news-hld400994436","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकखोला की वचुअल रामलीला में पहले दिन भगवान राम ने ताड़का सुबाहु का वध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटकखोला की वचुअल रामलीला में पहले दिन भगवान राम ने ताड़का सुबाहु का वध किया
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में शनिवार को देर रात तक वर्चुअल रामलीला का मंचन किया गया। दर्शकों ने फेस बुक, यू-ट्यूब सहित विभिन्न माध्यमों से रामलीला देखी। शनिवार को रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तपस्या, ताड़का और सुबाहु वध के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। बता दें कि अल्मोड़ा जिले में सिर्फ कर्नाटकखोला में ही वर्चुअल रामलीला का आयोजन हो रहा है।
पहले दिन रावण, कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा तपस्या और वरदान प्राप्त करना, रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, ताड़का और सुबाहु वध और गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया। समस्त कार्यक्रमों का दर्शकों ने आनंद उठाया और संदेशोें के माध्यम से रामलीला कमेटी के इस प्रथम प्रयास की सराहना की।
रावण का अभिनय पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कुंभकर्ण का संतोष जोशी, विभीषण का राहुल जोशी, शिव का जितेंद्र कांडपाल, पार्वती का दिव्या जोशी, राम का दिव्या पाटनी, लक्ष्मण का शगुन त्यागी, सीता का किरन कोरंगा, दशरथ का मनीष तिवारी, ताड़का का दीपक गोस्वामी, सुबाहु का अमर बोरा और मारीच का अभिनय गोकुल सिंह ने किया। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते अल्मोड़ा नगर सहित पूरे जिले में सिर्फ कर्नाटखोला में ही वर्चुअल रामलीला का आयोजन हो रहा है।