फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   locks on LONIVI office

मुख्य अभियंता समेत सभी लोनिवि कार्यालयों में ताले जड़े

Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि प्रथम वृत्त के अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग को लेकर राजकीय ठेकेदार संघ ने आंदोलन तेज कर दिया है। ठेकेदारों ने आज लोनिवि मुख्य अभियंता समेत सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। उन्होंने गुरुवार दो नवंबर से अनशन शुरू करने की धमकी दी है। ठेकेदारों ने नारेबाजी करते हुए लोनिवि के जिला मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए।
विज्ञापन


तालाबंदी से लोनिवि के कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया। इसके बाद ठेकेदारों ने कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पर ठेकेदारों का कथित उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूर्ण करने के बावजूद अधिकारी बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उन्हें आंदोलन की राह अपनानी पड़ी है।
विज्ञापन


आंदोलन को समर्थन देने के लिए उन्होंने ठेकेदार संघ बागेश्वर का आभार जताया। ठेकेदार सघं ने गुरुवार दो नवबंर से आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक अनशन शुरू करने की धमकी दी है। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों, व्यापार मंडल और अन्य जिलों के ठेकेदार संघों से भी आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। धरने में अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह मटेला, अरविंद बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed