फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lock down 04, new rules not applied

नई गाइड लाइन नहीं आने से पुराने नियमों के मुताबिक ही खुली दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Lock down 04, new rules not applied
अल्मोड़ा। लॉक डाउन 4.0 को लेकर नई गाइडलाइन नहीं आने के कारण फिलहाल अल्मोड़ा में सोमवार को बाजार पुराने नियमों के मुताबिक सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खुले। सरकारी कार्यालयों में भी पुराने नियमों के मुताबिक 50 प्रतिशत कर्मचारी मौजूद रहे। सोमवार को बाजारों में भीड़ रही जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में दिक्कत आई।
विज्ञापन
लॉकडाउन को लेकर व्यापारी और अन्य लोग रविवार से नई गाइडलाइन आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिलहाल नई गाइड लाइन नहीं पहुंची है, जिससे सोमवार को भी बाजार पुराने नियमों के मुताबिक प्रातः 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही खुली। सरकारी दफ्तरों में भी पुराने नियमों के मुताबिक ही काम हुआ। दफ्तरों में सोमवार को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि नई गाइडलाइन आज शाम तक आ जाने की उम्मीद है। मंगलवार से बाजार खुलने के नियमों में बदलाव हो सकता है और कुछ नई रियायतें मिल सकती हैं। इधर रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार में अधिक भीड़ रही। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों में भी कई जगह कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed