फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Link Road's taxi stand becomes garbage dump, passengers troubled by foul smell

Almora News: लिंक रोड का टैक्सी स्टैंड बना कूड़ाघर, दुर्गंध से यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Link Road's taxi stand becomes garbage dump, passengers troubled by foul smell
अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर लगे कूड़ेदान के पास सड़क पर बिखरी गंदगी स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रही है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध की वजह से यहां यात्रियों का बैठना मुश्किल हो गया है। व्यवस्था में सुधार न होने से आसपास के दुकानदार भी नाराज हैं।
विज्ञापन


जीजीआईसी तिराहे से लोअर माल रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड पर सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। भूमिगत कूड़ेदान के पास जाली तो लगी है लेकिन गंदगी कूड़ेदान के बजाय बाहर पड़ी रहती है। इससे करीब 30 मीटर की दूरी पर हल्द्वानी की टैक्सियां खड़ी रहती हैं। यहां पर भी खुले में कूड़ा बिखरा होने के कारण बंदरों का झुंड कूड़े में खाने की सामग्री तलाशता रहता है। लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह यहां से गुजर रहे एक यात्री पर कटखने बंदर ने हमला भी कर दिया था।
विज्ञापन

इससे करीब 100 मीटर दूर टैक्सी यूनियन का कार्यालय है। उसके पास खुले में कूड़े का अंबार लगा है। टैक्सी स्टैंड पर हल्द्वानी, खैरना, भवाली, दन्यां, चेलछीना, भनोली समेत विभिन्न स्थानों को आने जाने वाले यात्री आते हैं। टैक्सी का इंतजार कर रहे यात्रियों को सड़क पर फैली गंदगी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध की वजह से यात्रियों का वहां खड़े रहना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, यात्री

टैक्सी स्टैंड पर चेलछीना जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा हूं। यहां दुर्गंध की वजह से खड़ा होना मुश्किल हो गया है। सड़क पर कूड़ा बिखरा है। गंदगी से काफी दिक्कत हो रही है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। -धर्मेंद्र सिंह, यात्री

- हल्द्वानी जाने के लिए आधे घंटे से टैक्सी का इंतजार कर रहा हूं। टैक्सी स्टैंड पर सफाई व्यवस्था बदतर है। कूड़ेदान है फिर भी कूड़ा खुले में पड़ा है। यात्री परेशान हो रहे हैं लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है। - नवीन गुप्ता, यात्री

- टैक्सी से हल्द्वानी जाना है। 20 मिनट हो गए हैं स्टैंड पर। यहां कूड़ेदान के बाहर कूड़ा फेंका गया है। लोगों को कचरा कूड़ेदान में डालना चाहिए तभी स्वच्छता बनी रह सकती है। यहां पर कूड़ेदानों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। - युगल किशोर भट्ट, यात्री

- टैक्सी स्टैंड पर विभिन्न स्थानों को आने-जाने वाले यात्री आते हैं। सड़क पर फैले कूड़े की बदबू से यात्रियों को परेशानी होती है। आसपास होटल भी हैं। यहां की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। - जयदीप सहगल, यात्री
- टैक्सी स्टैंड पर सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने से चालकों, मालिकों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पर्यटन सीजन में आने वाले पर्यटकों के दिल में भी शहर की गलत छवि बनती है। संबंधित विभाग को सफाई व्यवस्था ठीक रखनी चाहिए। - शैलेंद्र सिंह तिलारा, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन

कोट

- टैक्सी स्टैंड पर लगे कूड़ेदानों से कूड़े का नियमित उठान किया जाता है। कुछ टैक्सी चालक कूड़ेदान के पास वाहन सटाकर लगा देते हैं। इससे पर्यावरण मित्रों को सफाई कार्य करने में दिक्कतें होती हैं। लोग कूड़ेदान के बजाय खुले में कूड़ा फेंक देते हैं। -लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article