फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctors on Leave, Queue In District Hospital

Almora News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के अवकाश में रहने से मरीज रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors on Leave, Queue In District Hospital
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टर न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल में दोपहर साढ़े 12 बजे तक ओपीडी हुई। सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में 234 मरीज पहुंचे, इनमें 30 से अधिक मरीज बुखार के थे।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन दिनों बुखार और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश में रहने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि सिंह अपने परिजन को उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। उन्होंने बताया कि फिजिशिन को दिखाना था लेकिन उनके अवकाश में रहने से दिक्कतें हो रही हैं। डॉक्टरों के अवकाश में रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
दुगालखोला निवासी गौरव नेगी अपने रिश्तेदार को उपचार कराने लाए थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के अवकाश में रहने से दिक्कतें हुई। लोग दूर-दूर से इलाज कराने आते हैं लेकिन डॉक्टर के अवकाश में होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश में गए हैं। दोनों जल्द ड्यूटी पर लौट आएंगे। अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। - डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed