फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard's roar frightens people in Mala village

Almora News: माला गांव में तेंदुए की गुर्राहट से सहमे लोग

Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard's roar frightens people in Mala village
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम माला में लगातार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास देखा जा रहा है जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


इस पर वन विभाग की टीम ने गांव में जाकर ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा। साथ ही घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने, झाड़ियों की सफाई करने, स्कूली बच्चों और जंगल जाने वाली महिलाओं को समूह में जाने, रात में अनावश्यक बाहर न निकलने, पालतू मवेशियों को खुले में न बांधने की सलाह दी। गश्ती दल में अनुभाग अधिकारी गोपाल राम आर्या, वन बीट अधिकारी धीरेन्द्र उप्रेती और फायर वाचर पंकज कुमार शामिल रहे। टीम ने ग्रामीणों से किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल उन्हें देने की अपील की है।
विज्ञापन

मासी-अल्मोड़ा मार्ग में संचालित हुई रोडवेज बस, यात्रियों को मिली राहत
फॉलोअप

खराबी को तकनीकी कर्मियों ने किया दूर, बीते दिवस रास्ते में खराब हो गई थी गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। नगर पंचायत द्वाराहाट पार्किंग के पास खराब हुई रोडवेज की बस का दूसरे दिन संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली। बस सुबह निर्धारित समय पर मासी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बुधवार सुबह छह बजे रोडवेज बस (यूके 077 पीए 2477) मासी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई। द्वाराहाट नगर पंचायत पार्किंग के पास बस के क्लच में खराबी आ गई। इससे बस में सवार 18 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह से बस रोकी और सभी यात्री वहीं पर उतर गए। इसके बाद उन्हें अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया।

रोडवेज डिपो रानीखेत से तकनीकी कर्मचारी मौके पर भेजे गए जिन्होंने बस में आई खराबी को दूर किया। बृहस्पतिवार सुबह बस निर्धारित समय पर मासी से अल्मोड़ा रवाना हुई। डेढ़ बजे अल्मोड़ा से मासी के लिए चली। इससे यात्रियों को राहत मिली। यात्रियों का कहना है कि बसों को नियमित चेकिंग के बाद ही रूटों पर भेजा जाना चाहिए ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अल्मोड़ा डिपो के एजीएम धर्मानंद जोशी का कहना है कि खराबी दूर करने के बाद बृहस्पतिवार को बस का संचालन किया गया। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा दिलाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed