{"_id":"6a8bfdecb52af051200dc9c4","slug":"leopard-trapped-in-cage-in-gawad-kotila-almora-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: गवाड़ कोटिला में तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: गवाड़ कोटिला में तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को राहत
Mon, 24 Aug 2026 01:46 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:46 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित गवाड़ कोटिला क्षेत्र में लंबे समय से आतंक मचाने वाला तेंदुआ सोमवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन
गवाड़ कोटिला में तेंदुआ पिंजरे में फंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के गवाड़ कोटिला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुओं की दहशत से परेशान ग्रामीणों को सोमवार को राहत मिली। तल्ली गवाड़ में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में सोमवार सुबह एक तेंदुआ फंस गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुए कई मवेशियों, कुत्तों और बकरियों को अपना निवाला बना चुके थे। तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। खासकर महिलाओं के लिए पशुओं के लिए चारा लाना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने करीब एक सप्ताह पूर्व तल्ली गवाड़ में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी चंथरिया उमेश पांडेय ने बताया कि तेंदुए को सोमवार शाम तक रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया जाएगा।