{"_id":"5a130bc84f1c1bf4688bc567","slug":"leopard-s-cubs-found-in-a-sick-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का शावक बीमार हालत में मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का शावक बीमार हालत में मिला
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के बीमार शावक को ले जाते वन कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यहां कफड़ा के समीप कुमाल्टा मार्ग पर तेंदुए का शावक मिला है। छह माह का यह शावक न्यूमोनिया से पीड़ित है। उपचार के बाद सही होने तक वह वन विभाग की देखरेख में रहेगा। बाद में उसे जंगल छोड़ दिया जाएगा। डिप्टी रेंजर पीसी तिवारी और वन दरोगा पूरन सिंह बसेड़ा ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि कफड़ा के समीप कुमाल्टा जाने वाले मार्ग पर तेंदुए का शावक है। सूचना के बाद वह मय टीम मौके पर पहुंचे। शावक को कब्जे में लेकर उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह से उसका उपचार कराया। डॉ. सिंह ने बताया कि शावक न्यूमोनिया से पीड़ित है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। जब तक शावक का स्वास्थ्य ठीक नहीं हो जाता वह वन विभाग की निगरानी में रहेगा।