फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard remained closed overnight in Jageshwar's Dandeshwar temple

Almora News: जागेश्वर के डंडेश्वर मंदिर में रात भर बंद रहा तेंदुआ

Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Leopard remained closed overnight in Jageshwar's Dandeshwar temple
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पास स्थित प्रसिद्ध डंडेश्वर मंदिर में तेंदुआ रात भर बंद रहा। अगली सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे पुजारी ने मुख्य चैनल खोलकर तेंदुए को मुक्त कराया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम पुजारी गंगा सिंह ने आरती के बाद डंडेश्वर मंदिर के कपाट बंद किए। आरती के बाद पुजारी किसी काम से मंदिर परिसर के पास गए थे। इसी दौरान एक तेंदुआ मंदिर के भीतर घुस गया जिसकी भनक पुजारी को भी नहीं लगी। वह मंदिर के कपाट बंद कर घर को रवाना हो गए। अगली सुबह जब पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो भीतर से तेंदुआ गुर्राया जिससे वह डर गए। आसपास भी कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने हिम्मत जुटाकर प्रवेश द्वार के चैनल का एक हिस्सा खोल दिया और वह पास के सुरक्षित स्थान में पहुंच गए। मौका पाकर तेंदुआ मंदिर से भाग गया। पूरे क्षेत्र में दहशत है। लोगों का कहना है कि इन दिनों धौलादेवी विकासखंड के कई हिस्सों में तेंदुए का आतंक है। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, नारद भट्ट, राम प्रसाद ने क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग वन विभाग से की है। मामले में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed