फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard missing Two injured leopards were seen at one place in Rewari

Leopard: रेवाड़ी में एक जगह दिखे घायल दो तेंदुए, ट्रेंकुलाइजर टीम के पहुंचने से पहले ही गायब

Sat, 13 Aug 2022 05:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया(अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 05:57 PM IST
सार

ग्राम पंचायत रेवाड़ी में खेतों में लोगों को दो असहाय से तेंदुए दिखाई दिए। तेंदुओं के जहरीला पदार्थ खाने या आपसी संघर्ष में घायल होने का अनुमान लगाया गया। ट्रेंक्यूलाइजर टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ चारों तरफ खोजबीन की लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया।

विज्ञापन
Leopard missing Two injured leopards were seen at one place in Rewari
चौखुटिया के रेवाड़ी में खेतों के बीच तेंदुआ। - फोटो : ALMORA

विस्तार

ग्राम पंचायत रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह से कुछ घंटों तक एक ही स्थान पर दो तेंदुए दिखे, लेकिन अल्मोड़ा से टीम के पहुंचने से पहले ही गायब हो गए। टीम खेतों व झाड़ियों में खोजबीन के बाद लौट गई। बताया गया है कि फिर से तेंदुओं को खोजने का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत रेवाड़ी में झाड़ियों से लगे खेतों में लोगों ने सुबह दो असहाय से दिख रहे तेंदुओं को देखा। जिनमें से एक तेंदुआ तो कुछ समय बाद नजर नही आया जबकि दूसरा तेंदुआ तीन, चार घंटे तक उसी स्थान पर लड़खड़ाता सा दिख रहा था। कुछ लोगों की ओर से बनाई गई वीडियो को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान था कि या तो संबंधित तेंदुए ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया होगा अथवा आपसी संघर्ष में घायल हो गया होगा। जिससे वे कुछ देर तक भागने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


तेंदुए को देखने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कुछ कर्मी नौ बजे मौके पर पहुंच गए थे। संबंधित कर्मियों का कहना था कि उन्होंने तेंदुओं को नहीं देखा। शाम सवा चार बजे अल्मोड़ा से ट्रेंक्यूलाइजर टीम भी पहुंची । टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ चारों तरफ खोजबीन की लेकिन तेंदुआ नजर नही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बनेंगे तेंदुए

टीम में जौरासी क्षेत्र के रेंजर विक्रम कैड़ा, द्वाराहाट के प्रभारी रेंजर मनमोहन तिवारी, ट्रेंक्यूलाइजर टीम प्रभारी भुवन लाल टम्टा, वन दरोगा महेश जोशी, चंद्र शेखर त्रिपाठी, विद्या और गोविंद सिंह और राजस्व कर्मी आदि थे। इधर, रेंजर विक्रम कैड़ा ने बताया कि शुक्रवार को खोजबीन के बावजूद तेंदुए का पता नही चल सका है शनिवार को फिर से कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Har Ghar Tiranga: अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जय कार, तस्वीरें

तेंदुओं के न पकड़े जाने से रेवाड़ी के साथ ही भनोटिया, टटलगांव, बिजरानी, सुनगड़ी व रामपुर सहित आस-पास के गावों के लोगों में भय है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े घूमने वाले तेंदुए उनके लिए मुसीबत बन सकते हैं। कहना है कि वे स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed