{"_id":"5d9e159f8ebc3e93a45fd7dd","slug":"leopard-kills-old-man-almora-news-hld3597871133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घात लगाए तेंदुए ने वृद्ध को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घात लगाए तेंदुए ने वृद्ध को बनाया निवाला
विज्ञापन
गांव में तेंदुए को पकड़ने को लगाया गया पिंजरा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना के डुंगरी गांव के पास तेंदुए ने एक वृद्ध को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को डुंगरी (उडलगांव) निवासी रमेश राम (62) पुत्र दुलप राम पेटशाल बाजार में सब्जी खरीदने आया था। शाम सात बजे जब वह घर की तरफ जा रहा था तभी पेटशाल के निकट हैंडपंप के पास तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर लगभग 200 मीटर नीचे खेतों में ले गया और उसे मार डाला। इधर रमेश के परिजन रात भर खोेजबीन करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह मृतक का पुत्र और पत्नी फिर से खोजबीन करने लगे तो घटना स्थल के पास मृतक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। जिसकी जानकारी उन्होंने अन्य ग्रामीणों को और वन विभाग के अधिकारियों को दी।
रेंजर संचिता वर्मा और राजस्व उपनिरीक्षक टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की अभी भी आसपास के इलाके में गुर्राने की आवाज आ रही है। ऐसे मेें स्कूली बच्चे तथा ग्रामीणों का इधर-उधर जाना जोखिम भरा हो गया है। मालूम हो इन दिनों प्रचार के लिए रात मेें लोगों का इधर उधर जाना आम है।
विज्ञापन
इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बुधवार को गांव जाकर प्रभावित परिवार को ढाढ़स बंधाया और वन विभाग से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने को कहा। इधर डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवार को नकद 50 हजार रुपये की धनराशि दे दी गई है बाकी 2.50 लाख भी जल्द दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिंजरा लगाने की अनुमति मिल गई है, साथ में तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ को पत्र भेजा जा रहा है।

मृतक रमेश राम (फाइल फोटो)- फोटो : ALMORA