{"_id":"695412317cda81cb2f00910d","slug":"leopard-kills-cow-in-hauli-village-almora-news-c-232-1-alm1002-138149-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हऊली गांव में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हऊली गांव में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान के हऊली गांव में अब तेंदुए ने एक दुधारू गाय को अपना निवाला बना लिया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सुबह के समय भी तेंदुए की सक्रीयता बढ़ने से ग्रामीण खौफ में हैं। ऐसे में महिलाओं ने खेतों में तो बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। हऊली निवासी गोविंदी कठायत की दुधारू गाय गांव के पास की चरने गई थी। जहां पहले से घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। गोविंद देवी इस गाय का दूध बेच कर किसी तरह अपनी आजीविका चला रही थीं। ऐसे में अब उनके लिए आर्थिक संकट गहरा गया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का पता लगाने को गांव के पास गश्त की। प्रधान नीमा कठायत ने जल्द गांव में पिंजरा लगाने और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग उठाई है। वहां अनुभाग अधिकारी सुनील कुमार, वन दरोगा सौनी विपिन तोमर, विमला, हिमानी, सरपंच प्रभाकर खुल्बे, जीवन रावत, प्रताप कठायत, अशोक कठायत, जगत सिंह कठायत आदि मौजूद रहे।
-- -- -
तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से दहशत में ग्रामीण
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के विजयपुर, धनखलगांव, धर्मगांव सहित अन्य क्षेत्रों में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग दहशत में हैं। बीते रविवार की शाम पांच बजे ग्रामीणों ने विद्यापुर वार्ड स्थित पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के समीप एक तेंदुए को देखा। इससे लोगों में तेंदुए की दहशत और भी बड़ गई। हालात यह हैं कि अभिभावक अब बच्चों को स्कूल भेजने में कतराने लगे हैं। विद्यालय के चारों और उगी झाड़ियों की कटाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं के लिए खतरा और भी बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द इन झाड़ियों की कटाई करने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मठपाल ने कहा कि जिला प्रशासन को तेंदुए और सुअरों से लोगों को निजात दिलाने के लिए ठोस योजना तैयार करनी होगी। संवाद