फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard injured woman in Dwarahat

Almora News: द्वाराहाट में तेंदुए ने महिला को किया घायल

Thu, 21 Sep 2023 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured woman in Dwarahat
बेढूली में महिला पर हमला करने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद 
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिले में नगर से लेकर गांवों तक पहले से ही तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। द्वाराहाट के बेढूली में बुधवार को करीब सुबह सात बजे एक बुजुर्ग महिला पर घर के पास तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया जिससे वृद्धा की जान बच गई।
विज्ञापन

बेढूली गांव की 70 वर्षीय रुकमा देवी पत्नी स्व. मान सिंह अपने घर के पास ही खेत में जा रही थीं। इसी बीच खेत में घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े जिस पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

इस घटना में महिला घायल हो गईं और तेंदुए ने पंजों से उनके हाथ, पांव और पीठ में गहरे घाव कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। सुबह के उजाले में ही तेंदुए के हमले की इस घटना से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त करते हुए तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी रही।
ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रात भर तेंदुआ गांव के आसपास ही रहा और उसकी गुर्राहट से लोगों में दहशत है।

छह घंटे में ही पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
द्वाराहाट। बेढूली गांव में छह घंटे बाद ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। महिला पर हमला करने के बाद वन विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे के करीब गांव के नजदीक पिंजरा लगाया। देर शाम छह बजे के करीब ग्रामीणों को पिंजरे के भीतर से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लिया और उसे जिला मुख्यालय के रेस्क्यू सेंटर भेजा। तेंदुए की पकड़ में आने से ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग ने राहत की सांस ली। रेंजर मदन लाल ने बताया कि नर तेंदुआ पकड़ में आया है, जिसकी उम्र पांच से छह साल होने का अनुमान है। इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही हमलावर तेंदुए के बारे में जानकारी मिल सकती है। रेंजर मदन लाल का कहना है कि पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed